मुरादाबाद, फरवरी 25 -- मुरादाबाद। आईएफटीएम विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्टूडेंट डेवलपमेंट सेल की ओर से मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों के लिए 23 एवं 24 फरवरी को दो दिवसीय बैटल ऑफ बोर्ड-चैस और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एम.कॉम, द्वितीय वर्ष के छात्र पवन कुमार ने कैरम में प्रथम स्थान तथा एमबीए, प्रथम वर्ष के छात्र शुभ अग्रवाल ने शतरंज में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कैरम में बालिका वर्ग में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा नैंसी दुबे प्रथम एवं शतरंज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा तान्या प्रथम स्थान पर रहीं। यहां स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट की निदेशिका डॉ. निशा अग्रवाल, मैनेजमेंट विभाग के डॉ. हिमांशु गुप्ता, ज्योति सिंह, मैनेजमेंट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश यादव, डॉ. मेघा भाटिया, डॉ. आशीष सक्सेना आदि रहे।...