बिजनौर, अगस्त 22 -- मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल नहटौर मे अंतर- विद्यालय कैरम प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में लगभग 80 छात्रों ने भाग लिया। सीनियर वर्ग कैरम प्रतियोगिता में सानू चंद व जूनियर में हमदान प्रथम स्थान पर रहें।शनिवार को आयोजित कैरम प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. सचिन चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित और खिलाड़ियों के परिचय के साथ हुआ। टूर्नामेंट के सभी मैच नॉकआउट आधार पर आयोजित किये गये। बोर्ड पर दिमागी जंग के दौरान काली ओर सफेद गोटियों की देखने लायक थी। कडे मुकाबले में मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल के सीनियर वर्ग के छात्र सानू चंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल नहटोर के अरमान, तृतीय स्थान पर जेके मॉडर्न एकेडमी धामपुर रिशिका राजपूत रहीं। वहीं जूनियर वर्ग में हमदान वीके इंटर...