वाराणसी, दिसम्बर 13 -- वाराणसी। मलदहिया स्थित सिंह निकेतन में आयोजित 14वीं दुर्गावती देवी अंतर स्कूलीय जूनियर सब जूनियर और सीनियर कैरम प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार वर्ग के फाइनल हुए। अंडर-12 के बालिका वर्ग में न्यू ब्राइट स्कूल की काव्या सेठ, बालक वर्ग में एपीएस स्कूल चोलापुर के फैजल अली, अंडर-14 बालिका में एचएमएस पहड़िया की प्रीति, बालकों में एपीएस स्कूल चोलापुर के फैजान अली विजेता बने। अंडर 18 आयु वर्ग के बालिका में वैशाली वर्मा, शिक्षा मिश्रा और आंचल यादव तथा जागृति सोनी सेमीफाइनल में पहुंचीं। बालकों में हर्ष गोस्वामी, आयुष गुप्ता, रुद्र प्रताप सिंह सेमीफाइनल में पहुंचे। मैचों का संचालन चीफ रेफरी सरदार रणवीर सिंह और सहायक प्रधान निर्णायक इंटरनेशनल रेफरी रमेश कुमार वर्मा और रेणुका राय की देखरेख में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...