इटावा औरैया, अप्रैल 5 -- इटावा। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को वामा वेलनेस कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वामा सारथी की अध्यक्ष रीना श्रीवास्तव ने किया, जो एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी हैं। शिविर आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से संपन्न हुआ। आयुष विभाग के डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उन्हें होम्योपैथिक पद्धति से संबंधित परामर्श दिया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। कैम्प का उद्देश्य पुलिस परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना रहा। इस पहल को पुलिसकर्मियों ने सराहा। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे तथा शिविर के सफल आयोजन में सहयोग किया।

हिंदी ...