गोरखपुर, मई 17 -- पीपीगंज/भरोहिया हिटी। पीपीगंज विद्युत उपखंड में उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं बेहतर विद्युत सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 मई से 22 मई तक मेगा कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर प्रदान की जा रही हैं। कैंप के दौरान उपभोक्ता नया विद्युत कनेक्शन, बिजली बिल जमा, बकाया बिलों का समायोजन, लोड वृद्धि, मीटर जांच नाम परिवर्तन तथा खराब मीटर बदलवाने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। जेई पप्पू कुमार ने बताया कि मेगा कैंप का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को सरल, सुगम एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। उपखंड अधिकारी अमित आनंद ने कहा कि कैंप में आने वाले सभी उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्...