कौशाम्बी, अप्रैल 28 -- सिराथू तहसील के कैमा गांव मे मंगलवार को ग्राम चौपाल का आयोजन प्रभारी एसडीएम सिराथू द्वारा किया गया। इस दौरान आये सात शिकायती पत्रों में पांच राजस्व, एक जलनिगम व एक शिक्षा विभाग का रहा। प्रभारी एसडीएम ने राजस्व के पांचों मामले का निस्तारण मौके पर टीम भेजकर कराया। गांव के मो. सद्दीक सहित दर्जनों लोगो ने शिकायती पत्र देकर बताया की गांव के सरकारी विद्यालय का गेट वा भवन जर्जर है और कभी भी गिर सकता है। विद्यालय कैंपस मे बच्चो के इलाज हेतु दवा के लिए एक कमरा की व्यवस्था की जाए। सत्यनारायण पटेल ने शिकायती पत्र देकर बताया की गांव के लोगों ने खेल के मैदान पर अवैध कब्ज़ा कर रखा है, जिससे बच्चो को खेलने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- अपनी जमीन की पैमाइश कराने की गुहार राजरानी, रन्नो देवी, कुंती देवी, नि...