मधेपुरा, जनवरी 8 -- कुमारखंड,निज संवाददाता।प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में कृषि विभाग द्वारा किसान आईडी कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी- किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक और राजस्व कर्मचारी ने मिलकर किसानों का रजिस्ट्रेशन किया। हल्का कर्मचारी द्वारा भूमि दस्तावेज का सत्यापन कर फार्मर आईडी तैयार किया गया। उनके लाभ के विषय में बताया गया। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पादों की बिक्री, फसल नुकसान पर मुआवजा एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीएओ प्रभात कुमार, किसान सलाहकार रुपेश कुमार, सकलदेव कुमार, राजस्व कर्मचारी कपिलदेव पासवान, अनिल कुमार, मिथुन कुमार सहित किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.