गोरखपुर, मार्च 23 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चौमुखा कैम्पियरगंज में एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत चौमुखा के वार्ड नंबर 13 निवासी अश्वनी कुमार ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे वह अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर उतर रहे थे। तभी वार्ड नंबर 6 निवासी वैजनाथ के पुत्र रवि, अरविन्द, राहुल तथा उनके परिवार के अन्य लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर रवि, अरविन्द और राहुल ने पीछे से पकड़कर उसका मुंह और नाक दबा दिया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। शोर सुनकर पड़ोसी शिवकुमार व अन्य लोग पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया। घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार ...