गोरखपुर, मई 5 -- कैम्पियरगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अलेनाबाद गांव में प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली पालन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। मंगलवार को एसडीएम सिद्धार्थ पाठक की मौजूदगी में मत्स्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर पोखरे में पाली गई मछलियों को नष्ट करा दिया। जानकारी के अनुसार, अलेनाबाद निवासी सीताराम के पोखरे में प्रतिबंधित थाई मंगूर मछली पाली जा रही थी, जिसे नेपाल तक भेजे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर प्रशासन हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान मत्स्य विभाग के टेक्निकल मछुआ बृजलाल पंडित, मत्स्य निरीक्षक वृजेश कुमार सिंह और लेखपाल गिरजा दत्त पाण्डेय मौजूद रहे। टीम ने मछुआरों से पोखरे से मछलियां निकलवाकर गड्ढा खुदवाया और नमक डालकर उन्हें नष्ट कराया। अधिकारियों ने मत्स्य पाल...