गोरखपुर, मई 3 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के ग्राम खाझा में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष की ओर से राजकुमारी देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती रात उनके खेत में बोई गई अरुई की फसल उखाड़ दी गई। विरोध करने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि अगले दिन सुबह करीब 8 बजे जब वह शौचालय तोड़े जाने का विरोध करने पहुंचीं, तो विपक्षियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने अन्य लोगों पर भी लाठी-डंडों व धारदार हथियार से हमला कर दिया।वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से कृष्णमुरारी तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.