गोरखपुर, अप्रैल 17 -- कैम्पियरगंज। इलाके के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से गांव के ही युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। पड़ोसियों ने युवक को घर में घुसते देख लिया था। काफी देर तक बाहर न निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इस पर वे छत के रास्ते घर में घुसे और युवक को पकड़ लिया। हालांकि आरोपी धक्का-मुक्की कर मौके से फरार हो गया। किशोरी के परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस रात करीब 8 बजे आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लायी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...