हजारीबाग, मई 15 -- इचाक, प्रतिनिधि। कैम्पियन बेसिक एकेडमी के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने वर्ष 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। कला संकाय में नेहा भारती ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में आयुष राज एवं श्वेता कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता अर्जित की। अन्य सफल विद्यार्थियों में आदर्श राज ने 88 प्रतिशत, मेहता सोनिका राजू ने 87 प्रतिशत, सागर कुमार ने 85 प्रतिशत, दिवाकर ने 82 प्रतिशत, हर्षित राज एवं सारांश कुमार ने 81-81 प्रतिशत तथा फरहान हुसैन ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। यह भी पढ़ें- क्रिसेंट पब्लिक स्कूल के शिवम रॉय साइंस में स्कूल टॉपर विद्यालय के सचिव बीरबल प्रसाद एवं प्राचार्या सुरभि...