जमशेदपुर, जुलाई 4 -- अरका जैन यूनिवर्सिटी (एजेयू) ने कैंपस प्लेसमेंट के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यूनिवर्सिटी में अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टीवीएस मोटर्स की ओर से कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव चलाया गया। इसमें यूनिवर्सिटी के 30 विद्यार्थियों का कंपनी में अंतिम रूप से चयन हुआ है। प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी योग्यता साबित की। चयनित विद्यार्थियों की नियुक्ति जूनियर ऑपरेटर पद पर हुई है। ये कंपनी के मैसूर (कर्नाटक) स्थित संयंत्र में योगदान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...