कानपुर, मार्च 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केसीए की केडीएमए लीग में शुक्रवार को खेले गये मुकाबलों में कैम्पस आईआईटी, भारत क्लब और चित्रा क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज की। आईआईटी जिमखाना में खेले गये पहले मैच में कैम्पस आईआईटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.5 ओवर में 138 रन बनाए। टीम से अर्नव कुलकर्णी ने 50 और अंश गुप्ता ने 32 रन बनाए। स्काई क्लब से सूर्यांश सिंह और ईशू सचान ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्काई क्लब की टीम 27 ओवर में 7 विकेट पर 92 रन ही बना सकी। अमृत सचान ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। विजेता टीम से कार्तिक उपाध्याय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर तीन विकेट लिए। कानपुर साउथ में दूसरे मैच में रोहित के 113 और सागर सिंह के 55 रनों की मदद से भारत क्लब ने 32 ओवर में चार विकेट पर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.