लोहरदगा, मार्च 6 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर प्रखंड के ग्राम कैमो मुहवा टोली में सरहुल पर्व के अवसर पर सरना धर्मावलंबियों द्वारा धूमधाम से जुलूस निकाला गया। बुधवार दोपहर निकला जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम करीब छह बजे संपन्न हुआ। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा और आदिवासी समुदाय के गणमान्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस अवसर पर आपसी भाईचारे और सद्भाव की अनूठी मिसाल देखने को मिली। अंजुमन इस्लामिया कैमो मुहवा टोली की ओर से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखते हुए जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत और स्वच्छ पेयजल का स्टॉल लगाया। जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत कर एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में अंजुमन के सदर, सेक्रेट्री व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत लोह...