कानपुर, अप्रैल 11 -- रसूलाबाद,संवाददाता। तहसील क्षेत्र के सिमरामऊ गांव में चल रहे राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी से बच्चों के पठन-पाठन व्यवस्था चौपट हो रही है। स्थित यह है कि इंटरमीडिएट में जीवविज्ञान,रसायन विज्ञान व गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षक ही नहीं हैं।सरकार द्वारा खोले गए राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पा रही है। रसूलाबाद क्षेत्र के सिमरामऊ में चल रहे राजकीय कॉलेज में प्रधानाचार्य उपासना आर्या सहित एकता कटियार,प्रीति सिंह,लक्ष्मी सिंह,उर्मिला मिलाकर कुल पांच का स्टाफ है। एक महेश बाबू लिपिक है। कक्षा 11 व 12 में जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित जैसे विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षक नहीं हैं। प्रधानाचार्य भौतिक विज्ञान पढ़ाती हैं। गांव से एक किलोमीटर दूर ऊसर में तीन हेक्टेयर भूमि पर बने कॉलेज में बच्चे कम स...