भभुआ, मई 25 -- अल्पसंख्यक रोजगार, शिक्षा व टर्म लोन योजनाओं के बकायेदारों को नोटिस भुगतान नहीं करने पर ब्याज, दंड-ब्याज और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, एनएमडीएफसी टर्म लोन योजना तथा मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक शिक्षा ऋण योजना के तहत ऋण प्राप्त कर चुके लाभुकों से बकाया राशि की वसूली के लिए 8 से 13 जून तक विशेष ऋण वसूली शिविर आयोजित किए जाएंगे।

ऋण वसूली शिविर का आयोजन इस संबंध में बिहार स्टेट माइनॉरिटीज फाइनेंशियल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय को आवश्यक निर्देश जारी किया है। निर्देश के अनुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर वसूली शिविर लगाकर ऋणधारकों को बकाया राशि जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान का उद्देश्य ऋण वसूली में तेजी लाना तथा ल...