भभुआ, मार्च 5 -- जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर 575 परीक्षक कर रहे मूल्यांकन, शेष विषयों की कॉपियां दो-तीन दिन में पूरी होने की उम्मीद निर्धारित समय से पहले पूरा हो सकता है मूल्यांकन कार्य, मिशाल बनेगी परीक्षकों की मेहनत (युवा पेज की खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य तेजी से जारी है। जिले के दो मूल्यांकन केंद्रों पर अबतक कुल 1 लाख 11 हजार कॉपियों में से 62 हजार 196 कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। शेष कॉपियों के मूल्यांकन के लिए परीक्षक लगातार कार्य में जुटे हुए हैं। जिले के टाउन हाई स्कूल और एसवीपी कॉलेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 575 परीक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें टाउन हाई स्कूल में 282 तथा एसवीपी कॉलेज में 293 परीक्षक कॉपियों की जांच कर रहे हैं। शिक्ष...