भभुआ, अगस्त 23 -- पेज चार की खबर कैमूर में 487659लोगो का अभी तक नही बन सका आयुष्मान कार्ड आयुष्मान कार्ड से कैमूर जिले के 34471मरीजो का कराया गया फ्री इलाज 34471मरीजो का इलाज कराने में 98करोड़रुपया से अधिक सरकार का आया खर्चा आयुष्मान कार्ड से मरीजो का कैमूर सहित देश के विभिन्न बडे़ अस्पतालो में कराया गया पांच लाख तक का निशुल्क इलाज ग्राफिक्स 765562लोगो का बना अब तक आयुष्मान कार्ड 1253221लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाने का हैं लक्ष्य भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डो में लक्ष्य के मुताबिक 487659लोगो का अभी तक आयुष्मान कार्ड नही बन सका हैं। जबकि कैमूर जिले के विभिन्न प्रखण्डों में 1253221लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निधार्रित किया गया हैं। जिसमें अब तक 62प्रतिशत 765562लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। जबकि 38प्...