भभुआ, अप्रैल 14 -- डीएम ने किया औचक निरीक्षण, केंद्रों पर सुरक्षा, स्वच्छता व सुविधाओं की जांच दोनों पालियों में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा, प्रशासनिक सख्ती से बना भरोसा (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर के 20 केंद्रों पर मंगलवार को सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) की परीक्षा कड़ी सुरक्षा में ली गई। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। 1003 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर औचक वाचन निरीक्षण किया। वह सीधे परीक्षा कक्षों में पहुंचे और प्रश्नपत्र वितरण, परीक्षार्थियों की उपस्थिति, बैठने की व्यवस्था तथा अनुशासन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। यह भी पढ़ें- जिले के 20 केन्द्रों पर एईडीओ की लिखित परीक्षा आज से उन्होंने परीक्षार्थियों से संवाद कर उपलब्ध ...