भभुआ, मई 15 -- खेती के लिए किसान 25 मई से रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालना करेंगे प्रारंभ नहर में समय पर पानी नहीं आने के कारण डीजलपंप व मोटर चलाकर डालेंगे बिचड़ा ग्राफिक्स 1.39 हजार हेक्टर भूमि में इस साल जिले में होगी धान की खेती 1.41 लाख हेक्टेयर भूमि में किसानों ने पिछले साल की थी खेती (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले के किसान इस बार 1.39 लाख हेक्टेयर भूमि में धान की रोपनी करेंगे। खरीफ फसल की खेती के लिए कृषि विभाग द्वारा लक्ष्य का निर्धारण किया जा रहा है। विभागीय सूत्रों की माने तो इस बार धान की खेती का क्षेत्रफल पिछले साल की अपेक्षा कुछ कम हो जाएगा। क्योंकि भारतमाला परियोजना के तहत वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए जिले के किसानों की कुछ भूमि को अधिग्रहण कर लिया गया है।

धान की रोपनी की तैय...