भभुआ, दिसम्बर 22 -- ओस की बूंदों से भींग जा रहीं सड़कें, सर्द हवा भी करने लगी है परेशान झोपड़ी व फुटपॉथ पर रात काटनेवालों की बढ़ी परेशानी, होने लगे बीमार भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर में ठंड का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार की सुबह 9:00 बजे तक आसमान में कोहरा की चादर तनी रही। ओस की बंूदों से सड़कें भींग गई थीं और वाहनों की रफ्तार कम हो गई थी। दिन में भी चालकों को लाइट जलाकर वाहन परिचालन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यात्री खुली जगहों पर खड़ा होकर बसों के आने का इंतजार करते दिखे। इससे उन्हें परेशानी भी हो रही थी। खासकर उन महिलाओं को दिक्कत हुई, जो बच्चों के साथ यात्रा करने के लिए घरों से निकली थीं। इससे सबसे ज्यादा परेशानी झुग्गी-झोपड़ी और फुटपॉथ पर रात काटनेवाले लोगों को हुई, जिनके पास ओढ़ने के लिए कंबल, रजाई और गर्म बिस्तर नहीं है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.