एक संवादाता, मई 14 -- बिहार के कैमूर जिले में सूटकेस से बोरों तक पंहुची कत्ल की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए कठिन चुनौती बन गई है। सबसे पहले बता दें कि एक बार फिर बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र में अभैदे गांव के पास नहर किनारे दो बोरों में महिला और बच्चे के सिरकटे शवों के टुकड़े मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। 36 घंटे के भीतर दूसरी बार सिर कटे शव मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बोरे एक-दूसरे से करीब सौ मीटर की दूरी पर फेंके गए थे। ग्रामीणों ने सूचना तुरंत रामगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जब बोरों को खोला तो उसमें से एक महिला और एक बच्चे के शव चार टुकड़ों में मिले। दोनों के सिर गायब हैं। डीएसपी ने बताया कि सूटकेस व बोरे में कुल चार शवों के टुकड़े मिले हैं जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे का शव है। चौथे शव का सत्यापन किय...