भभुआ, जून 2 -- पूरे दिन उमसभरी गर्मी से परेशान लोगों को शाम 4:30 बजे से बारिश शुरू होने के बाद राहत मिली, शाम 6:00 बजे तक जारी थी बारिश बारिश से शहर में जहां-तहां जलजमाव व कीचड़ की समस्या उत्पन्न हुई बारिश थमने के इंतजार में जहां-तहां रूके रहे लोग, फिर भींगते गए घर (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। यह भी पढ़ें- आंधी और बारिश से मिली राहत, कुछ देर गुल रही बिजलीबारिश का आगमन कैमूर जिले में मंगलवार को पूरे दिन भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बाद शाम में मौसम ने करवट ली और सतही हवा और मध्यम गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। कभी रिमझिम तो कभी बूंदाबांदी और फिर कभी झमाझम बारिश हुई। मई के अंतिम दिनों में पारा 44-45 डिग्री तक रहा। जून शुरू होने पर इसमें गिरावट आई और 40 डिग्री तक पहुंची। लेकिन, गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। मई माह में भी 14 और 29 तारीख...