भभुआ, मार्च 13 -- कहा, घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से समय पर की जा रही है गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं अधिकारी (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि कैमूर में घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। इसलिए उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ लगाने या किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। डीएम नितिन कुमार सिंह ने गैस की कमी की अफवाह की ओर ध्यान नहीं देने की अपील आम नागरिकों से की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है तथा सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, किसी भी उपभोक्ता को पिछली डिलीवरी के 25 दिन बाद ही नए गैस सिलेंडर की बुकिंग...