भभुआ, अप्रैल 26 -- पेज चार की लीड खबर कैमूर में रविवार को 43 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, घरों में दुबके रहे लोग कैमूर जिले में कड़ाके की गर्मी से झुलसने लगा बदन, आमलोग दिख रहे परेशान सुबह नौ बजे के बाद तिखी धूप एवं गर्मी के कारण घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं लोग भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिला भीषण गर्मी व लू के चपेट में हैं। जिले में पिछले कई दिनों से शरीर को झुलसाने वाली भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी व लू के कहर से आम लोगों के साथ साथ पशु पंक्षी भी बेहाल दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- 42 डिग्री तापमान, दिनभर लू के थपेड़ों से लोग परेशान तिखी धूप व लू से बचाव के लिए लोग सुबह नौ बजे के बाद घरों से बाहर निकलने में परहेज कर रहे हैं। गर्मी से बेहाल पशु-पंक्षी भी दोपहर के समय घोसला में रह रहे हैं। कैमूर जिले में रविवार को अधिकत...