भभुआ, जून 6 -- बिहार राज्य परिवहन निगम की बसों को डीएम ने हरी झंडी दिखा शुरू कराया परिचालन जिले की महिलाओं के लिए 'पिंक बस' बनेगी सुरक्षित एवं सशक्त यात्रा की नई पहचान भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम नागरिकों को सुरक्षित, सुलभ एवं आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कैमूर प्रशासन ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण डीएम नितिन कुमार सिंह के प्रयास से बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा कैमूर जिले में पहली बार पिंक एवं सिटी बस सेवा की शुरुआत की गई। डीएम ने शनिवार को जिला परिवहन कार्यालय के पास से दो नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो बसों में एक विशेष पिंक बस महिलाओं के लिए समर्पित की गई है, जो जिले में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक अभिनव पहल मानी जा रही है।

सुरक्षित और सम्म...