भभुआ, अप्रैल 21 -- डीएम व डीडीसी ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा जागरूकता रथ को किया रवाना रथ के माध्यम से किसानों को खेतों में पराली नहीं जलाने के लिए किया जाएगा प्रेरित (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। फसल की कटनी करने के बाद खेतों में जलाई जा रही पराली को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। पराली जलाने के बजाय उसका प्रबंधन करने के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान शुरू किया गया। डीएम नितिन कुमार सिंह और डीडीसी दिव्या शक्ति द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह भी पढ़ें- संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता अभियान का समापन जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह अभियान आगामी कुछ सप्ताह तक जिले के विभिन्न...