भभुआ, नवम्बर 16 -- पेज चार की खबर कैमूर में धान की कटनी शुरू, खेत खलिहानों में चहल-पहल कुछ किसान हार्वेस्ट से तो कुछ मजदूरों को लगाकर करा रहे है धान की कटनी एक पखवाड़े के बाद जिले में हर ओर शुरू हो जाएगी धान की कटनी और दवनी भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि प्रधान कैमूर जिले में धान की कटनी का कार्य प्रारंभ हो गया है। कुछ किसान हार्वेस्ट तो कुछ किसान मजदूरों से धान की कटनी करा रहे हैं। हालांकि किसानों की माने तो जिले में एक पखवाड़े के बाद ही हर ओर धान की कटनी का कार्य तेजी से प्रारंभ हो सकेगा। जानकार सूत्रों की माने तो अक्टूबर माह में बारिश होने के कारण पानी जमा होने से अभी खेतों में नमी है। इस कारण हर क्षेत्र में अभी हार्वेस्ट नहीं चल पा रहा है। ऐसे में जिन किसानों का हलकन धान पककर तैयार हो गया है । वे मजदूरों को लगाकर कटनी करा रहे हैं। नि...