भभुआ, दिसम्बर 17 -- पेज चार की लीड खबर कैमूर में धान अधिप्राप्ति की जांच के लिए अफसरों की टीम गठीत जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रखंडों में जिले के एक-एक वरीय अफसरों को किया नामित जांच टीम के अधिकारी डीएम एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी के पास सौपेंगे रिपोर्ट भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पैक्स व व्यापार मंडल क्रय समितियों के द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर किए जा रहे धान खरीद की जांच के लिए डीएम नीतीन कुमार सिंह ने कैमूर में अफसरों की टीम गठित किया है। डीएम के द्वारा प्रत्येक प्रखंडों के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों की टीम गठित किया गया है। जांच टीम में जिले के एक वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जांच टीम के पदाधिकारी संयुक्त रुप से डीएम व जिला सहकारिता पदाधिकारी को ...