भभुआ, मार्च 29 -- पेज चार की बॉटम खबर कैमूर में एक अप्रैल से शुरू होगी गेहूं खरीद, 128 क्रय समिति चयनित निबंधक ने डीसीओ को पत्र देकर अधिक से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन कराने का दिया निर्देश सरकार ने इस बार 2558 रुपए क्विटल निर्धारित किया है गेहूं का समर्थन मूल्य ग्राफिक्स 151 सरकारी क्रय समिति है कैमूर जिले में 125 क्रय समितियों को किया गया है चिन्हित भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से एक अप्रैल से गेहूं की खरीदारी शुरू की जाएगी। सहकारिता विभाग द्वारा गेहूं खरीद के लिए जिला अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक में अब तक 128 क्रय समितियों का चयन किया गया है। इस बात की जानकारी जिला सहकारिता पदाधिकारी शशिकांत शशि ने दी। डीसीओ ने बताया कि क्रय समितियों को किसानों से गेहूं खरीद के लिए सीसी का पैसा निर...