भभुआ, नवम्बर 16 -- युवा पेज की लीड खबर कैमूर बालक फुटबॉल टीम राज्य प्रतियोगिता के लिए रवाना पटना प्रमंडल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेगूसराय में दिखाएगी दमखम शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया विदा, खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएँ भभुआ, नगर संवाददाता। राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडलीय फुटबॉल बालक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कैमूर की अंडर-14 और अंडर-17 बालक फुटबॉल टीम रविवार को बेगूसराय के लिए रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 17 नवंबर से 27 नवंबर तक गांधी स्टेडियम, बेगूसराय में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। टीम को रवाना करने से पूर्व उपाधीक्षक, शारीरिक शिक्षा कैमूर ओम प्रकाश कुमार ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हु...