भभुआ, दिसम्बर 17 -- पेज चार की खबर कैमूर पहाड़ी की गुफाओं में हजारों वर्षों की प्राचीन है शैलचित्र प्रखंड के मकड़ीखोह व जवाढखोह के जंगल के पहाड़ की गुफाओं में बना हैं शैलचित्र प्रशासन द्वारा संरक्षित कर इस क्षेत्र के चौमुखी विकास में चार चांद लगाया जा सकता भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मकड़ीखोह और जवाढखोह के जंगल की पहाड़ के गुफाओं सहित अधौरा के पहाड़ों में हजारों वर्षों की प्राचीन संस्कृतियों के आदिमानव द्वारा बनाई गई अनेक शैल चित्र विद्यमान है। प्राचीन सभ्यताओं के उस युग को याद दिलाती है। जब मानव घर बनाकर गांव में नहीं बसता था और जंगल पहाड़ की गुफाओं में अपना बसेरा बना रखा था। ऐसी गुफाओं में उस प्राचीन काल के आदिमानव द्वारा जंगल में जानवरों का शिकार करने, जंगल में पाए जाने वाली जानवरों और उनके प्राचीन संस्कृति तथा ज्ञान के ज्यामितीय चित्रो...