सासाराम, मार्च 12 -- (पड़ोस पेज की लीड) पशुपालक चारा व पेयजल की किल्लत से परेशान होकर कर रहे हैं पलायन मवेशियों के पानी के लिए खोदे गए सैकड़ों तालाब जनवरी में ही सूख गए चेनारी, एक संवाददाता। कैमूर पहाड़ी पर स्थित गांव व पहाड़ के तराई वाले भाग में बसे दर्जनों गांव के पशुपालक अपने मवेशियों के साथ पेयजल और चारा की किल्लत को लेकर दूसरे क्षेत्र में पलायन कर रहे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक भारी संख्या में मवेशी कैमूर पहाड़ी की जंगलों की तरफ से होते हुए जीटी रोड की तरफ जाते देखे जा सकते हैं। कइयों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र में रह रहे पशुओं का चारा और पेयजल की किल्लत हो गई है। कुछ लोगों ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सभी को पलायन करना पड़ेगा। कहीं-कहीं पानी है, जिससे काम चल रहा है। बताया कि आज नहीं तो कल जाना ही पड़ेगा। पहले जाएंगे तो अच्छे जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.