भभुआ, फरवरी 28 -- रामपुर के इब्राहिमपुर के खेल मैदान में तीन दिनों से चल रहा था मैच मैच के विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने किया पुरस्कृत (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के इब्राहिमपुर खेल मैदान पर तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच कैमूर व रोहतास के बीच खेला गया। कैमूर ने रोहतास टीम को दो गोल से हराकर शिल्ड पर कब्जा जमाया। उद्घाटन प्रमुख घुरा यादव व मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य विकास सिंह पटेल ने किया। अतिथियों ने कहा कि खेल की भावना को विकसित और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए मैच का आयोजन होता है। मैच के सहयोगी अशोक यादव ने बताया कि 40-40 मिनट का मैच खेला गया। कैमूर ने हाफ टाइम के बाद रोहतास टीम के गोलपोस्ट में बॉल डाल अपनी जीत पक्की कर ली। अंतिम समय तक रोहतास की टीम को गोल करने का मौका नहीं मिल सका। विजेता टीम ...