भभुआ, अप्रैल 1 -- बोले डीएओ, खरीफ सीजन में किसानों को आवश्यकता अनुसार मिलेगी खाद सरकार द्वारा निर्धारित दर से अधिक दाम पर खाद बेचने पर लाइसेंस होगा रद्द (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले के उर्वरक प्रतिष्ठानों पर पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी एवं अन्य उर्वरक उपलब्ध है। इस बात की जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वह विभाग द्वारा निबंधित उर्वरक दुकानों से यूरिया, डीएपी एवं अन्य खाद की खरीदारी सरकार द्वारा निर्धारित दर पर आवश्यकता के अनुरूप कर सकते हैं। जिले के किसानों को आगामी खरीफ मौसम में आच्छादन के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराई जाएगी। डीएओ ने बताया कि जिले में वर्तमान में यूरिया 157000 बैग, डीएपी 31146 बैग, एमओपी 3156 बैग, एनपीके 36504 बैग और एसएसपी 3...