भभुआ, अप्रैल 9 -- शहर के जगजीवन स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट में भाग लेगी कई टीमें गर्मी को देखते हुए डे-नाइट मैच का लिया गया निर्णय, 14 तक टूर्नामेंट (युवा पेज) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कैमूर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट 12 अप्रैल से शहर के जगजीवन स्टेडियम में शुरू होगी। 14 अप्रैल तक चलनेवाली इस टूर्नामेंट में बिहार, उत्तर प्रदेश व नेपाल के साथ-साथ मेजबान कैमूर की टीम भाग लेंगी। शाम छह बजे से आठ बजे तक मैच होगा। भीषण गर्मी को देखते हुए आयोजन समिति ने फुटबॉल मैच को डे-नाइट कराने का निर्णय लिया है। कैमूर गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारी को ले गुरुवार को शहर में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष सह डीएवी स्कूल जदुपुर के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्व क...