भभुआ, अगस्त 21 -- दूसरे जिलों के शिक्षकों को तकनीकी सहयोग देने पर कैमूर के तकनीकी दल को सर्वाधिक अनुशंसा प्राप्त सम्मान मिला राज्यस्तरीय कार्यशाला में कैमूर के तीन शिक्षाकर्मियों को मिला प्रशंसा-पत्र एससीईआरटी और बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने आयोजित की कार्यशाला (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। परियोजना आधारित शिक्षण (पीबीएल) के प्रभावी क्रियान्वयन और शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों के लिए कैमूर जिले को राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। पटना में आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय कार्यशाला में कैमूर को 'सर्वाधिक अनुशंसा प्राप्त सम्मान' से सम्मानित किया गया। जिले के तकनीकी दल की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्य, नवाचारी कार्य-पद्धतियों और दूसरे जिलों के शिक्षकों को तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन देने को लेकर यह सम्मान मिला है। खास ...