मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। लखीसराय में आयोजित सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में मुजफ्फरपुर ने कैमूर को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में एकमात्र गोल चांदनी कुमारी ने दागा। चांदनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सेमीफाइनल में मुजफ्फरपुर का मुकाबला 13 अप्रैल को बेगूसराय से होगा। प्रतियोगिता 31 मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित है। मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के असगर हुसैन, कोच विनोद चौधरी, मैनेजर नाजीर हुसैन ने टीम की इस जीत पर खुशी जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...