भभुआ, जनवरी 29 -- जिला स्तरीय शिक्षण-अधिगम सामग्री मेला में वितरित किए गए प्रमाणपत्र विभिन्न स्कूलों के 42 शिक्षकों ने प्रदर्शित की रचनात्मक शिक्षण-अधिगम सामग्री (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शिक्षा विभाग के कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला स्तरीय शिक्षण-अधिगम सामग्री मेला 3.0 का आयोजन किया गया। मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए कक्षा-कक्ष में उपयोगी एवं नवाचारी शिक्षण-अधिगम सामग्री का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मेले में कुल 42 शिक्षकों ने भाग लिया। विषयवार सहभागिता में गणित एवं पर्यावरण अध्ययन से 10-10, हिन्दी व उर्दू से 08-08 तथा अंग्रेजी से 06 शिक्षक शामिल रहे। कैमूर के सर्वश्रेष्ठ 10 शिक्षण-अधिगम सामग्री का चयन किया गया। प्रस्तुत सभी शिक्षण-अधिगम सामग्री बच्चों की समझ विकसित करने, सीखने की रुच...