बक्सर, जनवरी 10 -- पेज-03 के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर के रहने वाले एक युवक के चेहरे पर नशीला स्प्रे कर उचक्कों ने उसका एटीएम, सोने की चेन और एक हजार नकद वगैरह लूट लिया। बाद में उसके एटीएम से 56 हजार रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। कैमूर के रामगढ़ थाना के डुगुरपुरा निवासी अरूण कुमार उपाध्याय के मुताबिक वे सिकंदराबाद से बक्सर आए। स्टेशन पर उतरे तो बाहर दो लोग मिले, जिन्होंने उनके चेहरे पर नशीला स्प्रे कर उनका मोबाइल, सोने की बाली, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड वगैरह ले लिया। बाद में उनके एटीएम कार्ड से करीब 56 हजार रुपये भी निकाल लिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...