भभुआ, अप्रैल 25 -- चयन करने के लिए तीन चरणों आयोजित हुआ साक्षात्कार, अंतिम अवसर के बाद भी अनुपस्थित रहे बारह अभ्यर्थी जिले के मॉडल स्कूलों के लिए 38 शिक्षकों का लिया गया साक्षात्कार दस्तावेजों की कड़ी जांच के बीच पारदर्शिता पर विभाग का रहा जोर (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के मॉडल स्कूलों में माध्यमिक स्तर पर गुणवत्तापूर्ण, समावेशी और नवाचार आधारित शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चल रही शिक्षक चयन प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कुल 50 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित साक्षात्कार में अब तक 38 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू पूरा कर लिया गया है, जबकि बार-बार मौका दिए जाने के बावजूद 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जिससे उनकी उम्मीदवारी समाप्त हो गई। वह चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिए गए। जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अब...