भभुआ, मार्च 9 -- जिले में टीआरई- 1, 2, 3 श्रेणियों के शिक्षक हैं पदस्थापित, प्रमाण पत्र प्राप्त होने के साथ ही जांच के लिए भेज दे रहे हैं अधिकारी शैक्षणिक और अन्य प्रमाण पत्रों की जांच के बाद ही सेवा होगी संपुष्ट शिक्षा विभाग ने प्रखंड से मंगाए बीपीएससी शिक्षकों के शैक्षणिक दस्तावेज (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत टीआरई 1, 2 और 3 के माध्यम से कैमूर जिले में नियुक्त शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित प्रखंडों से शिक्षकों के दस्तावेज मंगवाया है। जांच पूरी होने और प्रमाण पत्रों के सत्यापन के बाद ही इन शिक्षकों की सेवा को संतुष्ट किया जाएगा। शिक्षा विभाग की स्थापना शाखा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि ट...