भभुआ, फरवरी 24 -- सदर अस्पताल में रोजाना आनेवाले 60-70 मरीजों की जांच में 20-22 बच्चों की आंखों की रोशनी कम पायी जा रही है ज्यादा देर तक लैपटॉप और मोबाइल पर समय देना बन रहा है कारण बोले चिकित्सक, 20-30 मिनट के बाद 20 सेकंड के लिए दूरी बनाएं 02 घंटे से ज्यादा स्क्रीन देखने से हो सकता है डिजिटल आई स्टे्रन (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर के बच्चों व युवाओं में दूर दृष्टि की शिकायतें मिल रही हैं। इसके पीछे लैपटॉप, टैब, मोबाइल और टीवी से ज्यादा देर तक जुड़े रहना कारण है। स्क्रीन से नीली रोशनी निकलती है, जो आंखों की रोशनी कम कर रही है। सदर अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. रवि रंजन प्रकाश ने इसकी पुष्टि की और बताया कि हॉस्पिटल में रोजाना 60-70 मरीजों की आंखों की जांच करते हैं। इनमें से 20-22 बच्चों और युवाओं की आंखों में दूर ...