भभुआ, अगस्त 26 -- राजस्व महाअभियान के दौरान हड़ताल पर रहने पर राजस्व निदेशालय ने की कार्रवाई विभाग ने हड़ताल पर डटे अन्य पदाधिकारियों से भी काम पर लौटने की कही बात (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजस्व महाअभियान के दौरान हड़ताल पर डटे रहना राजस्व कर्मियों को काफी महंगा पड़ गया। राजस्व निदेशालय ने हड़ताल पर डटे कैमूर के एक विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी व एक विशेष सर्वेक्षण कानूनगो को तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया है। संविदा शर्तों के उल्लंधन के आरोप में इनपर विभाग ने कार्रवाई की गई है। विभाग ने हड़ताल पर चल रहे अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों को काम लौटने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें भी ऐसी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार के निर्देश पर राजस्व निदेशालय ने 16 अगस्त...