भभुआ, फरवरी 5 -- शिवालयों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन करने और महाशिवरात्रि के दिन रंग-बिरंगी बत्तियों से आकर्षक लुक दिए जाएंगे संध्याकाल में गायकों की मंडली के सदस्य शिवालयों में करेगी भजन-कीर्तन मुंडेश्वरी धाम, हरसुब्रह्म धाम, बैजनाथ धाम में लगेगी कांवरिए की कतार (पेज चार की बॉटम खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कैमूर के प्राचीन शिवालयों में तैयारी शुरू कर दी गई है। 15 फरवरी को मनाए जानेवाले पर्व को लेकर मंदिरों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन कराया जा रहा है। इस दिन जिले के भगवानपुर की पंवरा पहाड़ी पर स्थित मुंडेश्वरी धाम, चैनपुर के हरसुब्रह्म धाम, रामगढ़ के बैजनाथ धाम, रामपुर प्रखंड की बड़वा पहाड़ी पर मेला लगता है, जहां जलाभिषेक व पूजा-अर्चना करने के लिए कांवरिए और अन्य भक्तजनों की कतार लगती है। कुछ भक्त रूद्राभिषेक भी करते हैं...