भभुआ, मार्च 29 -- भगवानपुर-अधौरा मुख्य सड़क पर मुसहरवा बाबा के समीप जंगल में देखा गया तेंदुआ रेंजर और थानाध्यक्ष ने खतरा को देखते हुए आमलोगों से सतर्क रहने की अपील की भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड की भगवानपुर-अधौरा सड़क पर मुसहरवा बाबा के समीप जंगल में तेंदुआ देखे जाने से लोग भयभीत हो गए हैं। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया वायरल हो रही है। हालांकि वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार ने भी तेंदुआ के पदचिन्ह देखे जाने और तस्वीर तेंदुआ के होने की बात कही है। इसके कुछ दिनों पहले करर के आसपास में भी तेंदुआ के देखे जाने की चर्चा थी। इसका भी वीडियो वायरल हुआ था। 16 मार्च 2024 को भभुआ के मिरियां गांव में भी तेंदुआ की जोड़ी देखी गई थी। तब वन विभाग की टीम ने उन्हें पकड़ने का काफी प्रयास किया था। लेकिन, वह दुर्गावती नदी के रास्ते निकल भागे थे। वन विभाग के...