भभुआ, मई 3 -- युवा पेज की खबर कैमूर की अनुष्का कुमारी का एकलव्य फुटबॉल सेंटर में चयन मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत बालिका खिलाड़ी को मिलेगा आवासीय प्रशिक्षण कोच और खेल प्रेमियों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना भभुआ, नगर संवाददाता।

अनुष्का का चयन जिले की उभरती फुटबॉल खिलाड़ी अनुष्का कुमारी का चयन एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र में हुआ है। यह चयन बिहार सरकार के खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत किया गया है।

खिलाड़ी की पहचान जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद ने बताया कि अनुष्का कुमारी रामपुर प्रखंड के बिछिया गांव के निवासी सुनील कुमार की पुत्री है। जो अंडर-14 बालिका फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अनुष्का का चयन पूर्वी चंपारण के नरकटि...