दुमका, सितम्बर 26 -- जामा, प्रतिनिधि। बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में जीटी रोड़ पर हुए भीषण एंबुलेंस हादसे में घायल जामा क्षेत्र के निरंजन राय (25) और सुभाष राय (30) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत के साथ हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। प्राणचक गांव निवासी निरंजन राय की मौत इलाज के दौरान बुधवार देर रात हो गई थी। उनका शव शुक्रवार अहले सुबह गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और ग्रामीणों ने टेपरा नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मृतक की जानकारी वहीं भैरवपुर पंचायत के बरमसिया गांव निवासी सुभाष राय (30) की भी बीएचयू अस्पताल, वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। सुभाष राय का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया गया।

परिवारों का शोक परिज...