विकासनगर, जून 7 -- दस दिन के प्रवास पर निकले बाशिक महासू महाराज की देव पालकी रविवार को अपने मूल स्थान मैंद्रथ पहुंची। गांव के एक ही घर में रात्रि प्रवास पूजन के बाद सोमवार को देव पालकी को विधि विधान से गर्भ गृह में विराजमान किया जाएगा। इस दौरान देव दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। 28 मई को देव पालकी मंदिर से प्रवास पर निकली थी। उस दिन पुरटाड़ में देव पालकी का बागड़ी पूजन किया गया। दो दिन निनूस, एक दिन चौसाल, दो दिन बास्तील में बागड़ी पूजन के बाद देव पालकी तीन जून को कैमाड़ा बुग्याल के जखोली मेले में पहुंची। यह भी पढ़ें- कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी जहां दो दिनो तक जौनसार बावर, रवाईं, जौनपुर के साथ ही हिमाचल प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए। कैमाड़ा बुग्याल के जखोली मेले में पू...